Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : धूम्रपान के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के सिदडीह स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम चलाया गया. इस दौरान राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों ने स्कूली बच्चों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान और अन्य सभी मादक पदार्थ के सेवन से होने वाली दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया गया. इसको लेकर अभियान चलाकर स्कूली बच्चों को इसकी जानकारी दी गई. इस दौरान विद्यार्थियों के बीच धुम्रपान निषेद्ध विषय पर क्वीज का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : केरेडारी">https://lagatar.in/keredari-chief-did-surprise-inspection-of-nps-siroiya-irregularities-found-in-mid-day-meal/">केरेडारी

प्रमुख ने किया एनपीएस सिरोईया का औचक निरीक्षण, मिड डे मील में पाई अनियमितता
प्रतियोगिता में कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राकेश मांझी को, द्वितीय स्था सीमा प्रमाणिक को और तृतीय स्थान रिजवाना परवीन को मिला. तीनों प्रतिभागी को एक-एक शब्दकोश देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर डा. सुनीता कुमारी, डा. विनिता कुमारी, एमपीडब्ल्यू सुनील मांझी, मंगल हेम्ब्रम समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका व अन्य कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही