Search

 
 
 

Chandil : श्रमदान कर पानी की निकासी का बनाया रास्ता

 
Chandil (Dilip Kumar) : आजाद हिंद क्लब गांगुडीह के सदस्यों ने रविवार को श्रमदान कर चांडिल डैम पुल से अनुमंडल की ओर जाने वाली सड़क पर बह रहे पानी की निकासी की. कई महीनों से रोड पर बह रहे पानी से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी. सबसे अधिक परेशानी पैदल यात्री और स्कूली बच्चों को हो रहा था. बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान गंदे पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ते थे. साथ ही निरंतर बह रहे पानी से सड़क खराब होने की संभावना बनी हुई थी. आजाद हिंद क्लब के सदस्यों ने नाली की सफाई एवं सड़क पर बह रहे पानी की निकासी का कार्य पूरा किया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-twitter-war-broke-out-between-saryu-rai-and-dr-ajay/">Jamshedpur

: सरयू राय व डॉ. अजय में छिड़ा ट्वीटर वॉर
क्लब द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य किये जाते है. क्लब की ओर से खेलकूद, सफाई अभियान, पौधरोपण, स्वास्थ शिविर, जागरूकता अभियान आयोजित करने के साथ क्लब के सदस्य जन्म, मृत्यु, विवाह कार्यक्रम में शारीरिक एवं आर्थिक सहयोग के कार्य में सदैव अग्रसर रहते हैं. श्रमदान में क्लब के अध्यक्ष सनातन सिंह, सचिव राकेश महतो, कोषाध्यक्ष उपेंद्र गिरी, वरीष्ठ सदस्य राजू चौधरी, अप्पू कुमार, मधु मांझी, सक्रिय सदस्य सुभाष गोप, राजू महतो, सुरेंद्र गोप, सरोज महतो, मोहन लोहार, राहुल सिंह, राजा तिवारी, सूरज सिंह, अभिजीत सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, कालीपद सोरेन, प्रकाश महतो, आशीष सरदार, सुमित महतो, कोकिल महतो आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :   रांची:">https://lagatar.in/candle-march-taken-out-in-protest-against-kolkata-incident/">रांची:

बायोम ने कोलकाता कांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही