Search

चांडिल : आदित्यपुर में झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा के कुड़मी नेताओं का महाजुटान 14 को

Chandil (Dilip Kumar)आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय महासचिव अधिवक्ता सुनील कुमार गुलिआर ने कहा कि 14 मई को झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के केंद्रीय, जिला व प्रखंड कमेटी के सदस्यों का एक दिवसीय चिंतन एवं रणनीतिक महाजुटान (सम्मेलन) का आयोजन जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर आदित्यपुर में किया गया है. इस चिंतन शिविर में तीनों राज्यों में पिछले दिनों किए गए रेल रोको, डहर छेंका, हलुद झड़ झंडा गाड़ा, पांचीर लेखा आदि आंदोलनों की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही शिविर में आगे की रणनीति के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा. उक्त बातें उन्होंने श्रीनाथ विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चांडिल स्थित कदमडीड में हुई बैठक में कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jci-jamshedpur-identity-summer-camp-on-may-11/">जमशेदपुर

: जेसीआई जमशेदपुर पहचान का समर कैंप 11 मई को

20 सितंबर से तीनों राज्यों में शुरू होगा आंदोलन

उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मानसून सत्र में झारखंड विधानसभा घेराव के बाद कुड़मी जनजाति को एसटी सूची में सूचीबद्ध न होने पर झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में फिर से एक साथ आर्थिक नाकेबंदी सहित अनिश्चितकालीन रेल टेका (रोको) आंदोलन 20 सितंबर से शुरू किया जाएगा. 14 मई को मुल खुंटी मूल मानता अजीत प्रसाद महतो आगे की रणनीति की घोषणा करेंगे. बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष छोटेलाल महतो, केंद्रीय सह सचिव जयराम महतो, केंद्रीय भाखिचारि समन्वयक दीपक पुनअरिआर, प्रदेश अध्यक्ष पद्मलोचन महतो, तालेश्वर पुनअरिआर, अशोक पुनअरिआर, गुणधाम मुतरुआर, संजीव कुमार महतो, मनीलाल महतो, जगेश्वर महतो, रत्नाकर महतो, लालेश्वर महतो, केदार बानुआर, कलेश्वर काड़ुआर, दिलीप चिलबिंधा आदि ने अपना मंतव्य रखा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp