Search

 
 
 

चांडिल : नौ सूत्री मांगों को लेकर माकुलाकोचा ग्राम सभा ने दिया धरना, सौंपा पत्र

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड अंतर्गत माकुलाकोचा ग्राम सभा ने दलमा अभयारण्य गेट के समक्ष पारंपरिक सरदार जयनाथ सिंह सरदार की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया. इसके बाद नौ सूत्री मांगो को लेकर वन विभाग कार्यालय में पत्र सौंपा गया. पत्र में सभी मांगों को पूरा करने के लिए वन विभाग को 15 दिनों का समय दिया गया है. निर्धारित समय तक मांगे पुरी नहीं होने पर ग्राम सभा ने अपने स्तर से कार्रवाई करने की घोषणा की है. मांगों को पूरा करने के लिए अगर प्रक्रिया शुरू की गई है तो इसकी भी जानकारी लिखित रूप से मांगा गया है. धरना में गांव गणराज्य लोक समिति (कोल्हान) के बृहस्पति सिंह सरदार, देबूराम मांझी, रवि हांसदा, प्रधान मार्डी, रूप सिंह, रंजीत कुमार, तनु लायक, बलराम सिंह, रतन सिंह, शंकर सिंह, सूर्यदेव सिंह, झीलापी सिंह, मधु सूदन सिंह, गुंधु सिंह, रवींद्र सिंह, सूरत सिंह, छुटु सिंह, उमा सिंह, सरला सिंह, साबित्री सिंह, जागेंद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dc-did-quick-execution-of-various-cases-in-janata-darbar/">आदित्यपुर

: डीसी ने जनता दरबार में विभिन्न मामलों का किया त्वरित निष्पादन

ये है मुख्य मांग

इनकी मांगों में ग्राम सभा माकुलाकोचा में चाकुलिया के नाम से चेकनाका है, उसे तत्काल माकुलाकोचा किए जाने, ग्राम सभा माकुलाकोचा में वन विभाग के द्वारा कब्जा किए गए खतियानी जमीन को वापस करने, माकुलाकोचा हिरण पार्क में समता जजमेंट के अनुसार शुद्ध लाभ का 25 से 35 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने और रसीद काटने की प्रक्रिया में अड़चन ना डालने, माकुलाकोचा में वन अधिकार कानून 2006 के तहत वन पालन या प्रबंधन समिति गठन किया गया हैं उस समिति को सरकारी लाभ दिए जाने व इको विकास समिति को रद्द करने, माकुलाकोचा में लोगों को स्थायी रोजगार दिया जाए व योग्य लोगों को नौकरी देने, माकुलाकोचा के मजदूरों का दो साल से बकाया मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के अंदर करने, हिरण पार्क का हिसाब देने, जंगली जानवरों को विभाग की सूची के अनुसार सही ढंग से खाना दिए जाने, जंगल में आग बुझाने का काम ग्रामीणों से लेने की मांग शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही