Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल: कदाचार मुक्त मैट्रिक व इंटर परीक्षा के लिये एसडीओ ने की बैठक

Advertisement
Advertisement
Chandil: चांडिल अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा की अध्यक्षता में 24 मार्च से होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व  कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक हुई. बैठक में चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ व कुकडु  प्रखंड क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की स्थिति पर चर्चा की गई. शिक्षकों ने कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिये परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की मांग की. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-home-guard-dies-after-being-hit-by-truck-in-shyamsunderpur-driver-absconding/">जमशेदपुर:

श्यामसुंदरपुर में ट्रक की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत, चालक फरार

परेशानी होने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को सूचित करें

अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने कहा इस बार अनुमंडल के चारों प्रखंड में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा को सफल व कदाचार मुक्त बनाने को लेकर केंद्रधीक्षकों के साथ बैठक की गई. बैठक में परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर त्वरित इसकी सूचना संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दें. इस अवसर पर चांडिल के सीओ प्रणव अम्बष्ट, ईचागढ़ के बीडीओ कीकू महतो, नीमडीह बीडीओ शंकराचार्य सामाड, ईचागढ़ सीओ भोलाशंकर महतो, एसबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी प्रसाद,  मंजीत कौर,  हरिपद महतो,  राकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: रघुवर">https://lagatar.in/raghuvar-das-watched-the-kashmir-files-movie-with-bjp-mlas/">रघुवर

दास ने बीजेपी विधायकों के साथ देखी द कश्मीर फाइल्स फिल्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही