Search

 
 
 

चांडिल : शहीद रघुनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने उमड़े आम व खास

 
Chandil (Dilip Kumar) : चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो के शहादत दिवस पर बुधवार को कृतज्ञ लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उनके पैतृक गांव नीमडीह प्रखंड के घुटियाडीह में आम व खास लोगों का जुटान हुआ. श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक सविता महतो, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि वह आम जनता शामिल है. मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में सभी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. घुटियाडीह गांव स्थित शहीद रघुनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-girl-hanged-herself-in-bishtupur-an-old-man-died-after-being-hit-by-a-train-in-parsudih/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर में युवती ने लगाई फांसी, परसुडीह में ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत

रघुनाथ महतो अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किया था विद्रोह

श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे लोगों ने कहा कि शहीद रघुनाथ महतो ने समाज के लिए अपनी कुर्बानी दी. शहीद रघुनाथ महतो भारतीय क्रांतिकारी एवं एक महान नेता थे, जिन्होने 1769-78 में अंग्रेजों के विरुद्ध चुआड़ विद्रोह का नेतृत्व किया था. चुआड़ विद्रोह, छोटानागपुर क्षेत्र में अंग्रेजों के खिलाफ पहला विद्रोह था. ऐसे महापुरुष किसी समुदाय, जाति के बंधन में बंधे नहीं है, वे सिर्फ भारत माता के सपूत है. उन्होंने "अपना गांव, अपना राज; दूर भगाओ विदेशी राज" के नारा दिया था. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के काला कानून व्यवस्था के खिलाफ रघुनाथ महतो ने ग्रामीणों को एकजुट कर तत्कालीन मानभूम क्षेत्र में एक शस्त्र विद्रोह का शंखनाद किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही