Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मनमन सिंह और सरवर आलम बने इंटक के जिला उपाध्यक्ष

Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला खरसावां जिला और चांडिल प्रखंड इंटक कमेटी का रविवार को विस्तार किया गया. चांडिल प्रखंड के बिरीगुड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में चांडिल प्रखंड इंटक अध्यक्ष गुरुचरण कर्मकार की अध्यक्षता में दोनों कमेटी का विस्तार किया गया. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सह कोल्हान प्रभारी राणा सिंह, सरायकेला खरसावां जिला इंटक अध्यक्ष केपी तिवारी, अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहसिन आलम, जिला सचिव रामविचार राय समेत अन्य कई नेता उपस्थित थे. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने इंटक की सदस्यता ग्रहण किया. इसके साथ ही बैठक में सरायकेला खरसावां जिला कमेटी और चांडिल प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया. चांडिल के मनमन सिंह और कपाली के सरवर आलम को सरायकेला खरसावां जिला इंटक कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-many-issues-were-discussed-in-the-meeting-of-native-association/">चाकुलिया

: मूल निवासी संघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

कालो राम हेम्ब्रम बने प्रखंड महासचिव

[caption id="attachment_597164" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/intak-chunaw2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यक्रम में उपस्थित लोग.[/caption] बैठक में चांडिल प्रखंड कमेटी का भी विस्तार किया गया. विस्तारित कमेटी में कालूराम हेंब्रम को महासचिव, चंदन कर्मकार, सुचांद सोरेन, विश्वनाथ माझी, कृष्णा सिंह को सचिव, लक्ष्मण सिंह को सह सचिव, राजेश कर्मकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके साथ ही रवि लोहार व गुरु चरण लोहार को उपाध्यक्ष और गोपाल कर्मकार को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया. विस्तारित कमेटी में जीरामणि सिंह, शंभू लोहार, जयंत सिंह सरदार, प्रफुल्ल सिंह, प्रभाकर महतो, नंदलाल माहली, बलराम सिंह, उत्तरा कर्मकार, आस्तिक प्रमाणिक और विश्वनाथ सिंह को प्रखंड कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया है. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेसी नेता जीता लाल सिंह ने दी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-many-villages-are-deprived-of-water-supply-from-mouda-rural-water-supply-scheme/">बहरागोड़ा

: मौदा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से कई गांव जलापूर्ति से वंचित
[wpse_comments_template]     2. कार्यक्रम में उपस्थित लोग.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही