Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विद्यार्थी दिवस पर बच्चों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का संगठन देश, समाज और छात्र हित पर काम करती है. शायद इसी कारण आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संघठन है. उक्त बातें संगठन के प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह संयोजक सनातन गोराई ने कहीं. वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् चांडिल नगर इकाई की ओर से रविवार को 75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहता हैं और विधार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए दिशा प्रदान करती है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-villagers-informed-about-public-welfare-schemes/">नोवामुंडी

: ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

कई प्रतियोगिता आयोजित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के 75वें स्थापना दिवस सह राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर क्विज, गायन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. मौके पर आयाेजित संगोष्ठी में छात्र हित के लिए किए जाने वाले कार्यो पर चर्चा की गई. इस अवसर पर प्रतिभागियों को हनुमान चालीसा, कॉफी और कलम देकर सम्मानित किया गया. इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया. मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया महाली, जिला सह संयोजक समीर महतो, विवेक वर्मा, शशि मिश्रा, दीपाली महतो, करण वर्मा, राजकुमार पासवान, बापन गोप, संजय बेसरा समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-absconding-accused-arrested-in-vishal-singh-murder-case-and-mango-firing/">जमशेदपुर

: विशाल सिंह हत्याकांड व मानगो फायरिंग में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही