Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : कुकड़ू पंचायत भवन में बुधवार को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता स्मृति रंजन सिंह ने और संचालन संजय कुमार महतो ने किया. इस अवसर पर सर्व सहमति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. सभी ने निजी स्वार्थ छोड़कर झारखंड नव निर्माण के लिए टाइगर जयराम महतो को मुख्यमंत्री बनाने और ईचागढ़ विधानसभा में चल रहे हैं जेबीकेएसएस के नाम पर किसी भी तरह का गुटबाजी, एकल लड़ाई, निजी स्वार्थ एवं भ्रमित सोशल मीडिया में हिस्सा नहीं लेने का संकल्प लिया. मौके पर प्रखंड के सभी नौ पंचायत के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-scorpio-burst-into-flames-after-hitting-scooter/">घाटशिला

: स्कूटी को टक्कर मारने के बाद धू-धू कर जल उठी स्कॉर्पियो

चलाया जाएगा जन जागरण अभियान

बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत में जन जागरण अभियान चलाने की योजना बनाई गई. वहीं युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने और वार्ड, ग्राम व पंचायत स्तरीय कार्यकारी समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. इसके साथ बैठक में प्रखंड के ज्वलंत मुद्दों पर कार्य करने के लिए प्रखंड स्तरीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया. समिति में बेरासी सिरूम के संजय महतो को संयोजक, बड़ा लपांग के संजय कुमार महतो को सह संयोजक, कुमारी के जितेंद्र नाथ महतो को अध्यक्ष, छोटा लापांग के मनोरंजन महतो को महासचिव, रुपरु के सुधीर महतो को सचिव, दयापुर के सिमंत कुमार महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावा अन्य कई पदों पर सदस्यों को मनोनित किया गया. कार्यकारी कमेटी निर्माण करने के बाद सर्व सहमति से यह तय किया गया कि यह एक अस्थाई कमेटी है. इसका निर्माण सिर्फ काम करने के लिए किया गया है. कभी भी प्रखंड स्तरीय बैठक करने के बाद कमेटी में फेरबदल किया जा सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही