Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : जिरपा लाया के शहादत दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित, विधायक हुई शामिल

Chandil (Dilip Kumar) : आजादी आंदोलन के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के सेनापति जिरपा लाया की शहादत दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसी क्रम में नीमडीह प्रखंड के बाड़ेदा में भी दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के पहले दिन बुधवार को जिरपा लाया की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर भुमिज सामाजिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसका समापन गुरुवार को हो गया. वहीं, वीर शहीद जिरपा लाया स्मृति संरक्षण समिति, बाड़ेदा सभी टोला की ओर से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग स्थानों से आने वाले सामाजिक लोगों द्वारा अलग-अलग विषयों पर परिचर्चा के माध्यम से जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-mla-provided-financial-help-for-the-shradh-rituals-of-the-dead-couple/">चाकुलिया

: मृत दंपती के श्राद्ध कर्म के लिए विधायक ने की आर्थिक मदद 

फांसी स्थल तक निकाली जाएगी रैली

शहीद जिरपा लाया के शहादत दिवस पर गुरुवार को सुबह उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. इसके बाद दस बजे जिरपा लाया स्टेच्यू मैदान से फांसी मंच कुटी टांड बेड़ादा तक रैली निकाली गई. दिन में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके साथ ही यहां सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. वीर शहीद जिरपा लाया स्मृति संरक्षण समिति, बाड़ेदा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक सविता महतो भी शामिल हुई. मौके पर विधायक ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान विधायक ने कहा कि वीर पुरुषों के आदर्श पर हमें चलने की आवश्कता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही