Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शहीद की पत्नी रो रही थी और झामुमो के मंच पर चल रहा था रंगारंग कार्यक्रम

Chandil (Dilip Kumar) : तिरूलडीह गोलीकांड की 40वीं शहादत दिवस पर शुक्रवार को शहीद स्थल तिरूलडीह में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. शहीद स्थल समेत विभिन्न स्थानों में अवस्थित शहीद अजीत महतो एवं शहीद धनंजय महतो की प्रतिमा पर राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर अलग - अलग दलों व संगठनों ने भिन्न-भिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया था. तिरूलडीह गोलीकांड के शहादत दिवस के अवसर पर झामुमो ने तिरूलडीह में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया था. जिस जगह पर झामुमो ने कार्यक्रम रखा था, उसके ठीक बगल में तिरूलडीह मोड़ पर शहीद अजीत महतो व शहीद धनंजय महतो की प्रतिमा है. वहां से 200 मीटर दूर शहीद स्थल है, जहां तत्कालीन ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय हुआ करता था. उसी प्रखंड कार्यालय के समक्ष बिहार पुलिस ने गोली मारकर दो विद्यार्थी अजित महतो और धनंजय महतो की हत्या कर दी थी. उन्हीं की याद में हर साल 21 अक्टूबर को शहादत दिवस मनाया जाता है. [caption id="attachment_451888" align="aligncenter" width="750"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/Chandil-Bari-Devi-1-750x422.jpg"

alt="" width="750" height="422" /> शहीद दिवस पर झामुमो के मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार.[/caption] इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-grand-welcome-of-mp-at-the-station-when-kurla-express-stops/">चाकुलिया

: कुर्ला एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने पर स्टेशन में सांसद का भव्य स्वागत
शहादत दिवस के अवसर पर तिरूलडीह शहीद बेदी और तिरुलडीह मोड़ पर शहीद धनंजय महतो की पत्नी और पुत्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे. शहीद धनंजय महतो की पत्नी बारी देवी श्रद्धांजलि देते समय फफक रहीं थीं, उनके आंखों में आंसुओं की धारा प्रवाहित हो रही थी. शायद बारी देवी अपने पति शहीद धनंजय महतो को याद कर रही होंगी, शायद वह अपने बेहाली पर रो रही थी लेकिन उसी समय उसके ठीक सामने झामुमो के मंच पर रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था. नाच गान चल रहा था और वहां पर झामुमो के नेतागण मौजूद थे. झामुमो के मंच पर पार्टी का झंडा लगा हुआ था और मंच पर कलाकार युवतियां नृत्य कर रही थी, गायक गाना गा रहा था. मंच और मंच के नीचे झामुमो नेताओं का जमावड़ा लगा था. एक तरफ शहीद की पत्नी के आंखों में आंसू और दूसरी ओर उसी शहादत दिवस के नाम पर झामुमो के मंच पर नाच गाना. इन दो अलग-अलग दृश्य को देख वहां मौजूद हर किसी के बीच चर्चा का विषय था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही