Search

 
 
 

Chandil : मारवाड़ी युवा मंच का चुनाव, अध्यक्ष पद की उम्मीदवार विनीता ने मांगा समर्थन

 
Dilip Kumar Chandil : मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा, रांची का चुनाव होना है. उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. अध्यक्ष व मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पद की उम्मीदवार विनीता सिंघानिया गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए चांडिल पहुंचीं. मारवाड़ी युवा मंच चांडिल शाखा के अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर व दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. सिंघानिया ने 22-23 मार्च को जमशेदपुर में होने वाले मंच के प्रांतीय महाधिवेशन सह चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका समर्थन मांगा. मौके पर मोंटी चौधरी, विकास रूंगटा, प्रवीण पंसारी, अखिल बगड़िया, पीयूष चौधरी, रोहित चौधरी आदि मौजूद थे. विनीता सिंघानिया ने कहा कि 23 वर्षो के इतिहास में पहली बार मंच के प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए एक महिला चुनाव लड़ रही है. चुनाव प्रचार के दौरान सदस्यों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है. समाज के उत्थान, लोगों में एकजुटता और हर क्षेत्र में समाज के लोग आगे बढ़ें यह उनकी प्राथमिकता है. समाज में शिक्षा, चिकित्सा व युवाओं के रोजगार पर उनका विशेष ध्यान रहेगा. यह भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/police-should-present-invasion-ganjhu-in-the-court-otherwise-they-will-set-fire-in-the-surrounding-area/">TPC

उग्रवादी संगठन ने कहा- आक्रमण गंझू को कोर्ट में पेश करे पुलिस, नहीं तो आसपास के क्षेत्र में आग लगा देंगे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही