Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मारवाड़ी युवा मंच की कमेटी गठित, संजय बने अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के मारवाड़ी युवाओं की बैठक मंगलवार को विशाल चौधरी की अध्यक्षता में चौक बाजार स्थित कार्यालय में हुई. बैठक में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच का गठन किया गया. नवगठित मंच का अध्यक्ष सर्वसम्मति से संजय चौधरी को चुना गया. वहीं गौरव बागडिया को सचिव और विकास रूंगटा को कोषाध्यक्ष चुना गया. बैठक में मंच के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि मंच के कार्यो को प्रमुख पांच उद्देश्यों से संचालित किया जाता है. जिसे मंच दर्शन के नाम से जाना जाता है. इनमें जनसेवा, समाज-सुधार, व्यक्ति विकास, सामाजिक सम्मान, आत्म सुरक्षा और मंच लक्ष्य राष्ट्रीय विकास व एकता है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-newly-appointed-office-bearers-of-jmm-were-welcomed/">चाईबासा

: झामुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

विशाल नेटवर्क के साथ स्थापित है मंच

बैठक में सचिव गौरव बागडिया ने कहा कि देश-विदेश के किसी भी कोने में एक विश्वासी, प्रभावी, विशाल नेटवर्क के साथ मंच स्थापित है. युवा मंच नाम लेने मात्र से ही सहायता के लिए तुरंत लोग पहुंच जाते हैं. ऐसे सामाजिक संस्था से जुड़ना गर्व की बात है. बैठक में श्याम जालान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. मौके पर मुख्य रूप से रोहित चौधरी, विकास रूंगटा, मयंक रूंगटा, परवीन पसारी, परमानंद पसारी, रौनक बागडिया, निकिता जालान, नेहा जालान सहित अन्य युवा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही