Search

 
 
 

चांडिल : तिल्ला में राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण शिविर शुरू, मुखिया ने किया उद्घाटन

 
Chandil : नीमडीह प्रखंड के तिल्ला पंचायत भवन में बुधवार को ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भास्कर फाउंडेशन के द्वारा 45 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पंचायत के मुखिया बिनापानी माझी ने की. इस दौरान जानकारी देते हुए प्रखंड समन्वयक किरीटी महतो ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बन रहे घरों के निर्माण में भास्कर फाउंडेशन द्वारा राजमिस्त्रीयों को प्रशिक्षित कराने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-inauguration-of-subdivision-court-building-on-23rd-officials-took-stock/">चांडिल

: अनुमंडल कोर्ट भवन का उद्घाटन 23 को, पदाधिकारियों ने लिया जायजा

प्रशिक्षण के दौरान राजमिस्त्रियों को दिये जाएंगे 374 रुपये न्यूनतम मजदूरी

इस प्रशिक्षण में तिल्ला पंचायत के 30 अर्धकुशल प्रशिक्षकों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 45 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रहे राजमिस्त्रियों को न्यूनतम मजदूरी 374 रुपये दिये जाएंगे. इस अवसर पर बासुदेव महतो, सुरेंद्र कुमार साकेत, समरेश कुमार महतो, मो. यशरार अराफात राशिद आलम, पुष्पेंदर साकेत, जगमोहन साकेत आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही