Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : 13 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर हुई बैठक

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल न्यायालय परिसर में 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को सरायकेला-खरसावां जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक किया गया. बैठक में चांडिल अनुमंडल न्यायालय के एडीजे शचिंद्र सिन्हा, एसीजेएम डा रवि प्रकाश तिवारी, चांडिल के अनुमंडल दंडाधिकारी रंजीत लोहरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-encroachment-becoming-a-hindrance-in-the-construction-of-double-decker-elevated-corridor-dc-gave-instructions-to-remove-it/">जमशेदपुर

: डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण में बाधक बन रहा अतिक्रमण, डीसी ने दिया हटाने का निर्देश

लंबित सुलहनीय वादों का होगा निष्पादन

मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष ने न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि वैसे लोग जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और वाद सुलहनीय है, वह भी अपने-अपने वादों का राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन करा सकेंगे. उन्होंने लोगों से अपील की है कि न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए अनुमंडल न्यायालय चांडिल परिसर में आयोजित होने वाले उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत अवश्य पहुंचे और न्यायालय में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन कराएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही