Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : डैम आईबी में 116 गांव युवा विस्थापित संगठन की हुई बैठक

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल डैम आईबी में शनिवार को 116 गांव युवा विस्थापित संगठन की बैठक में चांडिल, ईचागढ़ व नीमडीह प्रखंड के लिए संगठन का अध्यक्ष व सचिव का चुनाव किया गया. इसके साथ ही बैठक में विस्थापितों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष पंचानन पांडा ने किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विस्थापितों के नौकरी या नौकरी के बदले समतुल्य राशि या पैकेज के लिए अगले सप्ताह राज्यपाल से मुलाकात किया जाएगा. मौके पर भोलानाथ रजक, पंचानन पांडा, शत्रुजीत सिंहदेव, मनोज कुमार पोद्​दार, रतन सिंह मुंडा, जवाहर मंडल, सुखदेव सिंह मुंडा, किशोर चंद्र पांडा, फटीक पांडा, सिक्कीध्वज लोहार, अंबुज महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-the-sand-is-being-looted-from-the-kenduapal-ghat-of-the-swarnrekha-river-the-administration-became-a-spectacle/">गुड़ाबांदा

: स्वर्णरेखा नदी के केंदुआपाल घाट से बालू की हो रही है लूट, प्रशासन बना तमाशबीन

तीन प्रखंड के पदाधिकारी चयनित

116 गांव युवा विस्थापित संगठन की बैठक में चांडिल, ईचागढ व नीमडीह प्रखंड के अध्यक्ष व सचिव का चुनाव किया गया. उपस्थिति लोगों ने दिलचस्पी दिखाते हुए अपना वोट डाला. चांडिल प्रखंड के लिए अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका. चांडिल प्रखंड में स्वराज मछुआ को सचिव चुना गया है. वहीं नीमडीह प्रखंड के लिए बुद्धेश्वर सिंह मुंडा को अध्यक्ष व धनंजय महतो को सचिव और ईचागढ़ प्रखंड के लिए अभिषेक कुमार आदित्यदेव को अध्यक्ष और गणेश मंडल को सचिव चुना गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही