Search

 
 
 

चांडिल : शांति सत्यायण महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों की हुई बैठक

 
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चौका स्थित पुराना हरिमंदिर प्रांगण में 10 फरवरी को क्षेत्र में शांति स्थापना एवं परम सिद्धि की प्राप्ति के लिए शांति सत्यायण हवन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर चौका हरिमंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई. सेवानिवृत शिक्षक कृष्ण चंद्र दास की अध्यक्षत में हुई बैठक में धर्मानुष्ठान के आयोजन को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई. बैठक में बताया गया कि महायज्ञ का आयोजन बेनी माधव भट्टाचार्य, पंजिका ज्योतिषशास्त्री के पावन सानिध्य में होगा. चौका एवं सीमावर्ती क्षेत्र के जनकल्याण निहितार्थ पहली बार चौका की पूज्म भूमि पर शांति सत्यायन महायज्ञ का शुभ आयोजन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-youth-committed-suicide-by-hanging-in-maubhandar/">घाटशिला

: मऊभंडार में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

होगा 108 तुलसी दान

ग्रामीणों की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार महायज्ञ में नवग्रह पूजन, तुलसीकाय, नवकुंड हवन के लिए सुबह 8.30 बजे कलश जल यात्रा निकाली जाएगी. इसके बाद कलश स्थापना व गंगा पूजा की जाएगी. वेदी शोधम के बाद चंडी पाट किया जाएगा. इसके उपरांत 108 तुलसी दान व ग्राम्य यज्ञ और नवकुंड हवन होगा. महायज्ञ अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए बेनीमाधव भट्टाचार्य अपने सहयोगी राम प्रसाद भट्टाचार्य के साथ चौका पहुंचेंगे. महायज्ञ को लेकर चौका और आसपास के ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है. बैठक में ब्रजमोहन महतो, रघुनाथ महतो, अशोक कुमार प्रमाणिक, तुषारकांती गोराई, सुकुमार गोराई, शचीकांत महतो, ज्ञानचंद्र गोराई, जगदीश गोराई, दिलीप गोराई, सुदर्शन गोराई, प्रदीप गोराई, हीरालाल प्रमाणिक, गया प्रमाणिक, चुनाराम महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-engineering-and-competitive-mechanism-studies-in-nit-jamshedpur-will-start-from-session-2023/">आदित्यपुर

: NIT जमशेदपुर में इंजीनियरिंग एंड कंपीटिशनल मैकेनिज्म की पढ़ाई सत्र 2023 से होगी शुरू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही