Chandil (Dilip Kumar) : झारखंड पेंशनर कल्याण समाज का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज रविवार को चांडिल डैम स्थित शीशमहल के निकट योगा भवन में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत आयुक्त सह पेंशनर समाज के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष मोहनलाल राय, आशुतोष दा, सुधीर कुंभकार, सूर्यप्रकाश सिंह और भाजपा नेत्री अनिता पारित ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहनलाल राय ने कहा कि बीते दिनों डायन कुप्रथा के विरुद्ध पेंशनर समाज द्वारा लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाना सराहनीय कार्य रहा. पेंशनर समाज के लोग अपने कार्य से सेवानिवृत हुए हैं, समाज के दायित्व से नहीं. इसलिए सभी को समाज के उत्थान के लिए काम करते रहना होगा. [caption id="attachment_566425" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chandil-Pensioner-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनर समाज के सदस्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prime-minister-will-have-direct-dialogue-with-musabani-bdo-seema-kumari-on-monday/">घाटशिला
: मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी से प्रधानमंत्री सोमवार को करेंगे सीधा संवाद
: अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए सांसद ने की कई घोषणा
alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनर समाज के सदस्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prime-minister-will-have-direct-dialogue-with-musabani-bdo-seema-kumari-on-monday/">घाटशिला
: मुसाबनी बीडीओ सीमा कुमारी से प्रधानमंत्री सोमवार को करेंगे सीधा संवाद
समाज को सही दिशा देने में निभाए सहभागिता : अनिता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश निदेशक मंडली के सदस्य सह नीमडीह के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिता पारित ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में पेंशनर समाज के सभी सदस्यों को अपनी सहभागिता निभानी होगी. सरकारी सेवा से सेवानिवृत हाेने वाले सभी कर्मी सामाजिक सेवा में बने हुए हैं. ऐसे अनुभव वाले लोग ही समाज को नई दिशा दे सकते हैं. समाज में फैले डायन प्रथा, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसे कुरीति सभी के सामूहिक पहल से ही मिट सकता है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-mp-who-participated-in-amrit-trophy-football-tournament-made-many-announcements/">हजारीबाग: अमृत ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए सांसद ने की कई घोषणा
Leave a Comment