Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शहीद स्मृति समिति के सदस्यों ने जयदा गोली कांड में मारे गए शहीदों को किया याद

Advertisement
Advertisement
Chandil : शहीद स्मृति समिति के सदस्यों ने शनिवार को चांडिल प्रखंड के जयदा शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर 1978 में जयदा गोली कांड में मारे गए शहीदों को याद किया. 1978 में चांडिल डैम निर्माण के खिलाफ सत्याग्रह कर रहे क्षेत्र के हजारों अनशनकारी और सत्याग्रह कर रहे आन्दोलनकारियों पर बिहार पुलिस के जवानों ने बर्बरता पूर्वक गोली चलाई थी. इसमे आदरडीह चौका के पाहुडू महतो एवं रूवानी के गदाधर महतो अनशन स्थल पर ही शहीद हो गए थे. सैकड़ों की संख्या में आन्दोलनकारीयों को गिरफ्तार कर ट्रक में ठुस कर जेल भेज दिया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-school-child-dies-due-to-bike-stumbling-in-sidgora/">जमशेदपुर:

सिदगोड़ा में बाइक की ठोकर से स्कूली बच्चे की मौत

दमन चक्र चलाया गया था

इतना ही नहीं आन्दोलन को कुचलने के लिए क्षेत्र में बिहार पुलिस के द्वारा दमन चक्र चलाया गया था. क्षेत्र में आंदोलन को दबाने के लिए आतंक फैलाया गया. इस तरह से चांडिल बांध के खिलाफ एक संगठित आन्दोलन को तहस-नहस कर दिया गया था . शहीद दिवस कार्यक्रम में शहीद पाहुडू महतो के पुत्र अनिल महतो, जयदा सत्याग्रह में शामिल चौका आदरडीह के करमचंद महतो, विशेष रूप से उपास्थित थे. इस अवसर पर शहीद स्मृति समिति के श्यामल मार्डी, अंबिका यादव, उमाकांत महतो, रविंद्र सिंह सरदार, बासुदेव आदित्यदेव, भजन गोप, किरनवीर, संजीत यादव, विनय मुर्मू, चंदन कुमार, बुद्धेश्वर टुडू, नारायण गोप, घनश्याम, रवि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही