Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मुसलमान को पिछड़ा वर्ग 1 में शामिल करने की मांग पर सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुकडू में मुस्लिम समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मुसलमान जाति को पिछड़ा वर्ग 1 की क्षेणी में शामिल कर उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की मांग की गई है. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए रफीक अंसारी ने कहा कि झारखंड के मुस्लिम समुदाय के लोगों का इनदिनों जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है, जिससे समुदाय के लोग खासे परेशान है. लोग कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं. उन्होंने बताया कि इसे लेकर बुधवार को कुकडू प्रखंड कार्यालय में कुकडू के बीडीओ सह सीओ राकेश कुमार गोप को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौपा गया. ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ महीनों पूर्व उनका बीसी 1 यानी पिछड़ा वर्ग 1 की क्षेणी में जाति प्रमाण पत्र बनता था, लेकिन वर्तमान में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण बच्चों का स्कूल में नामांकन नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-special-camp-will-be-held-from-28-to-link-aadhaar-with-voter-card/">जमशेदपुर

: आधार से वोटर कार्ड को लिंक कराने के लिए 28 से लगेगा विशेष शिविर
वहीं सरकारी नौकरियों के लिए निकल रहे विज्ञापनों के लिए आवेदन भी नहीं कर पा रहे है. उन्होंने कहा कि 1932 और 1964 के खतियान में भी जाति के कॉलम में मुसलमान अंकित है. उन्होंने कहा कि मुसलमान यानी इस्लाम धर्म है, न कि जाति. समुदाय के लोगों ने अधिकारियों व सरकार से मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी विसंगतियों को दूर करते हुए मुसलमान जाति को पिछड़ा वर्ग 1 की क्षेणी में शामिल किरने की मांग की है. इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार गोप ने कहा कि उनका आवेदन उपायुक्त को भेज दिया जाएगा. ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर इरफान अली, मो. तकसीर आलम, साजिद अंसारी, दिलदार हुसैन, मो. जंजीर अंसारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही