Search

 
 
 

चांडिल : जयपाल सिंह मुंडा जयंती पर नीमडीह में पुरूष व महिला फुटबॉल प्रतियोगिता

 
Chandil : अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और संविधान सभा के सदस्य मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती नीमडीह के सिरका-नारगाटांड़ में मनाई गई. समारोह में सबसे पहले अतिथियों और ग्रामीणों ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर अखिल भारतीय भूमिज कल्याण समिति की ओर से महिला व पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पुरूष फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें शामिल हुईं, जबकि महिला प्रतियोगिता में केवल दो टीम शामिल हुई. पुरूष टीमों के मुकाबले में गुंडा - विहार की टीम विजेता बनी. गुंडा - विहार की टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपए और उप विजेता बाना की टीम को तीन हजार रुपए देकर पुरस्कृत किया गया. दो महिला टीम के बीच हुई मुकाबले में नीमडीह प्रखंड की टीम ने चांडिल प्रखंड की टीम को एक गोल से पराजित कर दिया. आयोजकों ने दोनों महिला टीम को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया. इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो शामिल हुए. हरेलाल महतो ने जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि जयपाल सिंह मुंडा जैसी महान हस्ती झारखंड में जन्मे थे. इसे भी पढ़ें : भारी">https://lagatar.in/from-today-children-up-to-15-18-years-will-get-corona-vaccine-in-the-country-more-than-6-lakh-registrations/">भारी

उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 343 अंक मजबूत, निफ्टी 17500 के करीब
यह हम झारखंड वासियों के लिए गर्व की बात है. हरेलाल महतो ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा संविधान सभा के सदस्य थे. इसके साथ-साथ अलग झारखंड राज्य की लड़ाई सर्वप्रथम जयपाल सिंह मुंडा ने शुरू की थी. उन्होंने देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था. ऐसी महान हस्ती को उचित सम्मान मिलना चाहिए. हरेलाल महतो ने झारखंड सरकार से मांग की कि राज्य के सभी कार्यालयों में जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाए और स्कूली किताबों में भी उनकी जीवनी को शामिल किया जाए. फुटबॉल मैच के विजेताओं को हरेलाल महतो ने सम्मानित किया. मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह, अरुण सिंह, शंभु सिंह, घनेश्याम महतो, उत्तम कुमार, राजीव महतो, जयराम सिंह, हरे कृष्णा सिंह, निरंजन सिंह, श्यामपदो सिंह, दीपक सिंह, पिंटू महतो आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही