Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : कुकड़ू प्रखंड के 22 स्थानाें में लगेगा मिनी सोलर वाटर प्लांट

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के 22 स्थानों में मिनी सोलर वाटर प्लांट लगाया जाएगा. आने वाले गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी नहीं हो इसके लिए कुकड़ू की जिला परिषद सदस्य सह सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद उपाघ्यक्ष मधुश्री महतो ने तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कुकड़ू प्रखंड के प्रधान लिपिक को मिनी सोलर वाटर प्लांट स्थापित करने के लिए चिन्हित किए गए स्थानों की सूची सौंपी. मौके पर कुकड़ू प्रखंड की प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर और समाजसेवी सुनील कुमार महतो मौजूद भी थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-fierce-fire-broke-out-in-eucalyptus-and-sal-forest-near-jaynagar/">चाकुलिया

: जयनगर के पास यूकेलिप्टस और साल जंगल में लगी भीषण आग

यहां लगेगा सोलर वाटर प्लांट

जिप उपाध्यक्ष द्वारा सौंपी गई सूची में कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के 22 स्थानों को चिन्हित किया गया है. इन स्थानों में स्वच्छ पेयजल के लिए मिनी सोलर वाटर प्लांट लगाया जाएगा. इनमें पारगामा पंचायत में नौ, तिरुलडीह पंचायत में चार, कुकड़ू, लेटेमदा, चौड़ाबेरासीसिरूम पंचायत में दो-दो और जानुम पंचायत में एक मिनी सोलर वाटर प्लांट शामिल है. इस संबंध में जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को सुलभ रूप से पेयजल मिले इसके लिए तैयारी की जा रही है. मिनी सोलर वाटर प्लांट स्थापित होने से महिलाओं को सुविधा होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही