Search

 
 
 

चांडिल : पुलिस की मदद से परिजनों से मिली लापता विक्षिप्त महिला

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना की पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए घर से लापता एक विक्षिप्त महिला को उनके परिजनों से मिलाया. दरअसल परसुडीह थाना क्षेत्र के डेमकासाई की रहने वाले सोनी परवीन पिछले आठ मई से अपने घर से लापता थी. वह मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है. उसके घर से लापता होने के बाद परिजनों ने आठ मई को परसुडीह थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद आसपास के जिलों की पुलिस को इसकी जानकारी विभागीय रूप से मिली थी. पुलिस गुमशुदा की तलाश कर रही थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhands-industrial-policy-is-good-but-infrastructure-hinders-industrial-development-behra/">आदित्यपुर

: झारखंड की औद्योगिक नीति अच्छी पर आधारभूत संरचना औद्योगिक विकास में बाधक : बेहरा

चौका में मिली सोनी

इस संबंध में चौका थाना प्रभारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि चौका थाना की पुलिस गश्ती दल को लापता सोनी परवीन गुरुवार की रात चौका मोड़ में एनएच 33 पर भटकती मिली थी. पहचान करने और पूछताछ के बाद पुलिस उसे लेकर थाना पहुंची और रात को ही इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. शुक्रवार को लापता सोनी के माता-पिता चौका थाना पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी बेटी को साथ ले गए. उन्होंने इस प्रकार के सामाजिक और शांति बहाली के काम में लोगों से सहयोग की अपील की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही