Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : लापता विमान चांडिल डैम में गिरा! एनडीआरएफ की टीम खोज में जुटी

  • स्थानीय लोगों के मैगनेट से खोजने की है सूचना
  • प्रशासनिक अधिकारी भी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना
Chandil (Dilip Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए एयरक्राफ्ट के चांडिल डैम में गिरने की स्थानीय लोग पुष्टि कर रहे हैं. मंगलवार की शाम से ही डैम और आसपास के क्षेत्रों में इसकी तलाश जारी थी. सूत्रों के अनुसार बुधवार की सुबह कोयलागढ़ क्षेत्र के पास डैम में विमान के गिरने का लोकेशन मिला है. सुबह एनडीआरएफ की टीम भी चांडिल डैम पहुंच गई है. वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम चांडिल डैम और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद है. मंगलवार को यहां विभिन्न गांव से लोगों द्वारा विमान को गिरते देखने की जानकारी दी गई थी. सूत्रों के अनुसार स्थानीय लोग मैगनेट के सहारे विमान को पानी में खोज चुके हैं. पानी में एक पायलट का जूता भी मिलने की बात कही जा रही है, लेकिन अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/a-large-number-of-police-forces-have-been-deployed-in-ranchi-in-view-of-bharat-bandh/">भारत

बंद : रांची में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, उपद्रवियों पर रखी जा रही नजर
[caption id="attachment_936433" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/CHANDIL-NDRF.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम और पदाधिकारी.[/caption] इसके बाद से ही प्रशासन इस क्षेत्र में विमान की खोज में लग गया है. जानकारी के अनुसार लोगों ने एयरक्राफ्ट को पीआरडी के सामने डैम की ओर गिरते देखा है. चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड चांडिल के सचिव श्यामल मार्डी ने बताया कि डैम के निकट डीमुडीह के रहने वाले लखन हेम्ब्रम समेत कुछ महिलाओं ने भी विमान को गिरते हुए देखने की बात कही है. वहीं पियालडीह और आंडा गांव के लोगों ने भी हवाई जहाज को गिरते देखने की बात कही है. ग्रामीणों से मिली सूचना की पुष्टि के लिए मंगलवार की रात में ही चांडिल के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी पियालडीह गांव पहुंच गए थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-jmm-workers-took-to-the-streets-in-support-of-bharat-bandh-police-deployed/">गोड्डा

: भारत बंद के समर्थन में JMM कार्यकर्ता सड़क पर उतरे, पुलिस तैनात
इस संबंध में चांडिल की अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी ने बताया कि प्रशासन घटना पर नजर रखा रहा है. इसकी जांच की जा रही है. पुलिस और प्रशासन की टीम बताए गए स्थल पर पहुंचकर सूचनादाता की खोज कर रही थी. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. उल्लेखनीय है कि मंगलवार से ही विमान के कभी पटमदा तो कभी दलमा जंगल में गिरने का कयास लगाया जा रहा था. इसे भी पढ़ें : झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-effect-of-bandh-started-visible-less-vehicles-seen-on-roads/">झारखंडः

दिखने लगा बंद का असर, सड़कों पर दिख रहे कम वाहन
विमान में सवार पायलट जीत शत्रु और ट्रेनी पायलट सुब्रतो दीप का कोई पता नहीं चल पाया है. हालांकि एनडीआरएफ की टीम को तलाशी के दौरान ट्रेनी पायलट सुब्रतो दीप का जूता मिला है.

50 मिनट बाद लापता हो गया था विमान

अल्केमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का यह विमान मंगलवार को सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद लापता हो गया था. विमान की खोज में मंगलवार को पूरे दिन एविएशन की टीम के साथ-साथ जमशेदपुर और सरायकेला प्रशासन के अलावा वन विभाग के कर्मी भी जुटे रहे. बता दें कि दिन के 11 बजे सोनारी एयरपोर्ट से विमान उड़ा था. थोडी देर बाद ही उसका एटीसी से संपर्क टूट गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही