Search

 
 
 

Chandil : पांचवें दिन डैम में मिला लापता विमान, बाहर निकालने में जुटी नौसेना की टीम

 
  • बुधवार को जूता और गुरुवार को मिला था दोनों पायलट का शव.
Chandil (Dilip Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 15 मिनट बाद लापता हुए अल्केमिस्ट एवियशन प्राइवेट लिमिटेड का विमान चांडिल डैम में मिल गया है. भारतीय नौसेना की टीम ने चांडिल डैम की गहराई में रविवार को विमान को खोज निकाला. बताया जा रहा है कि विमान डैम में डूबे कोयलागढ़ के निकट वनडीह नामक स्थान में पानी की गहराई में मिला है. हालांकि नौसेना इस संबंध में कुछ भी विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर रही है. पानी के अंदर मिले हवाई जहाज को कब निकाला जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है. जानकारी के अनुसार चांडिल डैम पहुंची भारतीय नौसेना की टीम के पास तीन सौ किलोग्राम भार वाले वस्तु को डैम से बाहर निकालने की क्षमता वाले उपकरण हैं. पानी के अंदर मिले अल्केमिस्ट एवियशन प्राइवेट लिमिटेड के विमान का वजन 100 किलोग्राम बताया जा रहा है. भारतीय नौसेने की टीम विमान गिरने वाले स्थान पर मॉड्यूलर से निशान लगा रही हैै ताकि उसे निकालने पर आसानी हो. दोबारा वहां जाने पर पता चल जाए कि विमान यहीं गिरा है. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-the-pond-like-pits-near-the-roundabout-were-filled/">Chandil

: गोलचक्कर के पास बने तालाबनुमा गड्ढों को भरा गया
विदित हो कि विमान की खोज में मंगलवार को पूरे दिन एविएशन की टीम के साथ-साथ जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन के अलावा वन विभाग के कर्मी भी जुटे रहे. बता दें कि दिन के 11 बजे सोनारी एयरपोर्ट से विमान उड़ा था. थोडी देर बाद ही उसका एटीसी से संपर्क टूट गया था. डैम में विमान के गिरने की आशंका के बीच बुधवार को एनडीआरएफ की 16 सदस्य टीम रांची से चांडिल डैम पहुंची थी. जिला प्रशासन के आग्रह पर रांची से सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को भारतीय नौसेना की टीम को विशाखापट्टनम से चांडिल डैम भेजा था. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-resolved-to-deliver-yoga-yagya-ayurveda-and-indian-education-values-to-every-home/">Jamshedpur

: घर-घर योग, यज्ञ, आयुर्वेद और भारतीय शिक्षा संस्कार पहुंचाने का लिया संकल्प
गुरुवार से ही भारतीय नौसेना की टीम ने विमान और पायलट की खोज शुरू की थी. गुरुवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय मछुआरों के सहयोग से प्रशिक्षु पायलट शुभ्रोदीप दत्ता का शव बरामद किया था. वहीं दोपहर में प्रशिक्षक पायलट जीत शत्रु आनंद का भी शव बरामद हुआ था. गुरुवार को दोपहर से भारतीय नौसेना की टीम ने भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इसके पूर्व बुधवार को प्रशिक्षक पायलट का जूता डैम के अंदर मिला था. बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर जूता मिला था उसके सामने ही पानी के नीचे विमान भी मिला है. लापता विमान के चांडिल डैम में गिरने की स्थानीय लोगों द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद मंगलवार की शाम से ही डैम और आसपास के क्षेत्रों में इसकी तलाश जारी थी. स्थानीय लोगों ने कोयलागढ़, प्रतापपुर स्थित शिव मंदिर के आसपास विमान के गिरने की बात कही थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही