Search

चांडिल : भाजपा चौका मंडल कार्यसमिति की बैठक में हुई मिशन 2024 पर चर्चा

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल प्रखंड के चावलीबासा में बुधवार को भाजपा के चौका मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई. मंडल अध्यक्ष मोतीलाल कुंभकार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई उपस्थित थे. इस अवसर पर मिशन 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र दिया गया. मौके पर कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के साथ सरल ऐप के माध्यम से संगठन विस्तार करने की जानकारी दी गई और बजट पर विस्तार से चर्चा किया गया. इसके साथ ही संगठन के केंद्रीय समिति से मिलने वाले निर्देशों का अनुपालन करने को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया. संगठन को मजबूत बनाते हुए नए-नए लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया. बैठक में कहा गया कि अब क्रमबद्ध रूप से बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-media-houses-should-provide-facilities-to-newspaper-vendors-purendra/">आदित्यपुर

: समाचार पत्र विक्रेताओं को मीडिया हाउस सारी सुविधाएं दे – पुरेन्द्र

देश को सही दिशा व दशा देने में भाजपा ही सक्षम

कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने कहा कि देश को सही दिशा व दशा देने में भाजपा ही सक्षम है. भाजपा ने अपने शासनकाल में पूरे विश्व में देश को नई पहचान दिलाने का काम किया है. देश तरक्की की राह में तीव्रता से आगे बढ़ रहा है. केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से जनता को लाभांवित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ता हर नागरिक तक पहुंचाएं. देश और राज्य के समग्र विकास में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है. बैठक में भाजपा की महिला नेत्री सारथी महतो, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज महतो, जिला भाजयुमो के महामंत्री युधिष्ठिर महतो, मीडिया प्रभारी आकाश महतो, पंचायत व बूथों के अध्यक्ष व सचिव के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp