Search

 
 
 

चांडिल : ईचागढ राजबाड़ी पहुंची विधायक, दुर्गा मंदिर में टेका माथा

 
Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने महासप्तमी के अवसर पर रविवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न दुर्गा मंदिरों में माथा टेककर क्षेत्र के लोगों की मंगल कामना की. इस दौरान विधायक सबसे पहले ईचागढ़ राजबाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची. मंदिर में देवी दुर्गा की आराधना कर विधायक ने क्षेत्र के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की. इसके बाद उन्होंने लेपाटांड पहुंची. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-union-minister-arjun-munda-inaugurated-the-puja-pandal-of-road-no-14/">आदित्यपुर

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रोड नंबर 14 के पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

महासप्तमी पर विभिन्न पूजा पंडालों का किया भ्रमण

महासप्तमी के मौके पर उन्होंने चांडिल के चांदुडीह, पोड़का, चावलीवासा, चौका, चांडिल बाजार, कदमडीह, चांडिल स्टेशन, चांडिल डाक बंगला, आसनबनी, फदलोगोड़ा, भादूडीह आदि दुर्गा मंदिर और पूजा पंडालों में माथा टेककर ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंगल कामना के साथ लोगों की चहुमुखी विकास का कामना किया. मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू, पप्पू वर्मा, काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, समर भुईयां, अर्जुन मुंडा, दुर्योधन भुईयां, राहुल वर्मा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही