Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : चिलगु में सड़क दुर्घटना में मृतक के श्राद्धकर्म में पहुंची विधायक

Advertisement
Advertisement
Chandil : चांडिल प्रखंड क्षेत्र के चिलगु में विगत दिनों हुR भीषण सड़क दुर्घटना में ईचागढ़ प्रखंड के नादिशाई पंचायत के दारुदा टोला नीमडीह व शंकराडीह के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. सड़क दुर्घटना में मृत चारों के श्राद्धकर्म में रविवार को विधायक सविता महतो शामिल हुईं और पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया. इस दौरान विधायक ने चारों के परिजन से मिलकर सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधा जल्द दिलाने की बात कही. उन्होंने श्राद्धकर्म में निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग भी किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/three-express-trains-including-upasana-will-run-via-dhanbad/">धनबाद

होकर चलेंगी उपासना समेत तीन एक्‍सप्रेस ट्रेनें
मालूम हो कि विगत दिनों सड़क दुर्घटना में दारुदा टोला नीमडीह के भीम सिंह मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, शंकराडीह के सुनील सिंह मुंडा व दारूदा निवासी शैलेंद्र मछुआ की मौत हो गई थी. मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा सिंह मुंडा, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अमित सिन्हा, बिजय महतो, उकील महतो, सुशिल सिंह, राजेंद्र प्रामाणिक,पुस्कर सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही