Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विधायक सविता महतो ने चौका थाना में सौंपा एंबुलेंस

Chandil (Dilip Kumar) नेशनल हाईवे 33 में आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना में लोगों की जान बचाने को लेकर शुक्रवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने चौका थाना में एक एंबुलेंस सौपा. उन्होंने एंबुलेंस की चाबी चौका थाना प्रभारी धर्मराज कुमार को सौंपी. इस दौरान विधायक सविता सविता महतो ने कहा बढ़ते सड़क दुर्घटना में लोगो की जान बच सके इसलिए चौका थाना में एक एंबुलेंस दिया गया. उन्होंने कहा सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस तुरंत दुर्घटना स्थल पहुंचती है और उनके पास एंबुलेंस रहने से वे तुरंत दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा सकेंगे, जिससे लोगो की जान बच सकेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meeting-to-get-the-clean-air-jharkhand-campaign-on-the-ground/">जमशेदपुर

: क्लीन एयर झारखंड अभियान को धरातल पर उतारने के लिए बैठक

ईचागढ़ थाना को भी दे चुकी हैं एंबुलेंस

विधायक ने कहा इसके पूर्व भी ईचागढ़ थाना में एक एंबुलेंस सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि लोगों के ससमय इलाज व उनके जान बचाने के लिए दो थाना व सभी प्रखंड एवं कपाली नगर परिषद में एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. मौके पर झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही