Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : विधायक सविता महतो ने विधानसभा में उठाया सिंचाई की समस्या का मामला

Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई की समस्या का मामला विधानसभा पटल पर उठाया है. उन्होंने ईचागढ़ प्रखंड के मैसाड़ा सुवर्णरेखा डैम से नहर होते हुए 15 किमी लिफ्ट इरिगेशन द्वारा सिंचाई की सुविधा व नीमडीह प्रखंड के ओड़िया से 10 किमी तक लिफ्ट इरिगेशन द्वारा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने और आमटांड नदी से काशीडीह होते हुए घाटशिला, कांडेबेड़ा तक पांच किलोमीटर तक लिफ्ट इरिगेशन से सिंचाई की व्यवस्था करने का मांग रखी है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-the-problem-of-drinking-water-and-electricity-arose-in-the-meeting-of-the-peace-committee/">घाटशिला

: शांति समिति की बैठक में उठी पेयजल एवं बिजली की समस्या

सिंचाई के अभाव में किसान नहीं कर पा रहे खेती

उन्होंने ईचागढ़ विधान सभा के चारों प्रखंड चांडिल, नीमडीह, कुकड़ूईचागढ़ में डीप बोरिंग के अभाव में कृषकों को पटवन की सुविधा नहीं होने की बात कही. कहा कि ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है. यहां विशेषकर सब्जियों की खेती होती है और पानी के अभाव में कृषक समुचित खेती से वंचित रह जाते हैं. सरकार अगर डिप बोरिंग व लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराए तो किसान हर माैसम में खेती कर पाएंगे. वहीं, सरकार ने विधायक के प्रश्नों का जबाव देते हुए कहा कि मैसाडा चांडिल डैम के डुब क्षेत्र में स्थित है, इसके कारण यहां किसी भी प्रकार की योजना नहीं ली जा सकती है. विभाग की ओर से डुब क्षेत्र के बाहर सिंचाई के लिए योजनाओं पर अमल करने की बात कही गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही