Search

 
 
 

Chandil : मनरेगा सप्ताह का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभुक सम्मानित

 
Dilip Kumar Chandil : मनरेगा योजना के अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड में 2 फरवरी से शुरू मनरेगा सप्ताह का शनिवार को समापन हुआ. मनरेगा सप्ताह के अंतिम दिन कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बागवानी योजना व बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभुकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. साथ ही व्यवस्थित तरीके से कार्य कराने वाले मेट को भी सम्मानित किया गया. कुकड़ू प्रखंड के बीपीओ रामलगन उरांव ने कहा कि मनरेगा सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में मनरेगा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था. इस अवसर पर पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मुखिया एवं ग्रामीण उपस्थित थे.  कार्यक्रम को लेकर सभी पंचायत में प्रखंड स्तर से एक-एक नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-lashes-out-at-aap-whoever-looted-delhi-will-have-to-return-it-congress-is-doing-urban-naxal-politics/">पीएम

मोदी आप पर बरसे, जिसने भी दिल्ली को लूटा है, उसे लौटाना पड़ेगा, कांग्रेस अर्बन नक्सल की राजनीति कर रही…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही