Chandil (Dilip Kumar) : मनरेगा कर्मियों के चिर-लंबित मांगों को पूरा करने के लिए झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ईचागढ़ के विधायक सविता महतो को मांग पत्र सौंपा है. विधायक को सौंपे गए मांग पत्र में संघ ने कहा है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक, लेखा सहायक, कम्प्यूटर सहायक, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर वर्ष 2007 से निष्ठापूर्वक काम कर रहे हैं. उनकी नियुक्ति सरकारी प्रयोजन एवं पूर्ण वैधानिक प्रक्रिया से आरक्षण रोस्टर का पालन कर मेघासूची के आधार पर हुई है. अपने जीवन काल का अति महत्वपूर्ण समय मनरेगा एक्ट के क्रियान्वयन तथा गरीब जनता को सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार रोजगार देने में बिता दिया. 15 वर्षों बाद अब जीवन का ऐसा मोड़ आ गया है कि नौकरी के अतिरिक्त पारिवारिक जिम्मेदारियों, बुजुर्ग माता-पिता, बच्चे तथा अपने भविष्य की चिन्ता सताने लगी है, क्योंकि 15 वर्षों बाद भी मनरेगा कर्मियों को न तो नियमित वेतनमान मिला है न ही स्थायी पद दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-people-upset-due-to-dumping-of-dead-animals-near-kudlibari-crematorium/">चक्रधरपुर
: कुदलीबाड़ी श्मशान घाट के पास मृत पशुओं को फेंके जाने से लोग परेशान
: कुदलीबाड़ी श्मशान घाट के पास मृत पशुओं को फेंके जाने से लोग परेशान
Leave a Comment