Search

 
 
 

चांडिल : जयदा मेला में सक्रिय हैं मोबाइल चोर, पुलिस ने एक को पकड़ भेजा जेल

 
Chandil (Dilip Kumar) : इन दिनों चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में टुसू परब की धूम मची है. मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते पहुंच रहे हैं और टुसू परब मना रहे हैं. वहीं भीड़ का फायदा चोर भी उठा रहे हैं. जयदा में लगने वाले ऐतिहासिक टुसू मेला में मोबाइल चोर भी सक्रिय हैं. मेला में सावधानी के बावजूद कई लोगों का मोबाइल चोरी हो चुका है. मेला कमेटी की ओर से लाउडस्पीकर से बार-बार लोगों को दिशा-निर्देश दिया जा रहा है. मेला का लुत्फ उठाने के साथ सचेत रहने की अपील की जा रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-president-orders-chief-secretary-of-jharkhand-to-investigate-against-tata-steel/">आदित्यपुर

: राष्ट्रपति ने झारखंड के मुख्य सचिव को टाटा स्टील के खिलाफ जांच का दिया आदेश

चोरी करते एक धराया

मेला में मोबाइल चोरी करते पुलिस ने एक चोर को धर दबोचा है. पकड़ाए मोबाइल चोर ने बताया कि उसका नाम कन्हैया सिंह है और वह पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के चुटकीडीह का रहने वाला है. वह ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा निवासी जयचांद महतो नामक श्रद्धालु का मोबाइल मेला परिसर से चुराया था. मेला में तैनात जवान ने उसे चोरी गए मोबाइल के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था. चौका थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार टुडू ने बताया कि जयदा मेला में तैनात पुलिस के जवान चोरी की घटना को रोकने के लिए विशेष अलर्ट पर हैं. उहोंने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही