Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल के रघुनाथपुर में रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी की जीत पर खुशी मानते हुए शुक्रवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व आतिशबाजी कर होली व दीवाली एक साथ मनाई. इस अवसर पर जिप सदस्य असित सिंह पात्र, आजसू नेता अमूल्य महतो, रमापति महतो, भाजपा नेता बलराम महतो, मकर चंद्र महतो, मोहन महतो, बृहस्पति महतो समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-health-workers-held-a-meeting-regarding-the-convention-and-picketing-program/">घाटशिला
: अधिवेशन एवं धरना कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की बैठक
: अधिवेशन एवं धरना कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की बैठक
Leave a Comment