Search

 
 
 

Chandil : नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की हुई पूजा

 
Chandil (Dilip Kumar) : चौका नवदुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचािरणी की पूजा-अर्चना श्रद्धा व भक्तिभाव से किया गया. देवी के दर्शन-पूजन के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता का आशीर्वाद लिया. श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या अधिक थी. वहीं श्रद्धालु हाथों में भक्ति की थाली लिये सुबह और शाम मंदिर में पहुंचे. इसके पूर्व सुबह पहले मां ब्रह्मचारिणी का कलश यात्रा निकाला गया. मंदिर से चौका तालाब तक गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. कलश स्थापना करने के बाद देवी पूजन शुरू किया गया. इसके साथ ही मंदिर में चंडीपाठ भी शुरू हुआ. चौका में भक्तों ने देवी की पूजा-अर्चना के बाद मां का जयकारा लगाया. इसके बाद माता की आरती की गई. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-masih-das-bhuiyan-will-soon-join-bjp/">Chakradharpur

: मसीह दास भुईयां जल्द भाजपा में होंगे शामिल

राम कथा सुनने उमड़े लोग

दोपहर में मंदिर परिसर में श्रीराम कथा पर प्रवचन शुरू हुबा. राम कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कथा का श्रवण किया. राम कथा सप्तमी तिथि तक जारी रहेगा. कथा वाचक शक्तिपद चटर्जी श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा सुना रहे हैं. श्रीराम कथा के बाद शाम को माता की आरती उतारी गई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे और आरती में शामिल हुए. आरती के बाद श्रद्धाुलओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. शारदीय नवरात्र पर मंदिर पहुंचने वालों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जा रहा है. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था पूजा आयोजन समिति की ओर से किया गया है. यहां देवी के दर्शन-पूजन ओर राम कथा सुनने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-liquor-trader-shot-dead-in-parsudih/">Jamshedpur

: परसुडीह में अवैध शराब कारोबारी की गोली मारकर हत्या
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही