Search

 
 
 

चांडिल : सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटी गंभीर

 
  • दुधमुंहे बच्चों को खरोंच तक नहीं आई
Chandil (Dilip Kumar) : चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर के पास टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई. मृतक महिला की पहचान ईचागढ़ प्रखंड के पाटपुर निवासी आशा लता सिंह मुंडा के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार पाटपुर निवासी गुरचरण सिंह मुंडा अपनी बेटी जोबा सिंह मुंडा को परीक्षा दिलाने सिंहभूम कॉलेज चांडिल ले जा रहे थे. जोबा सिंह मुंडा कॉलेज चांडिल में हिंदी ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है. बाइक पर गुरचरण सिंह मुंडा के अलावा उनकी पत्नी आशा लता सिंह मुंडा, बेटी जोबा सिंह मुंडा और उसकी बेटी का छह माह का दुधमुंहा बच्चे भी था. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-ten-year-tenure-is-miraculous-pradeep-verma/">पीएम

मोदी का दस साल का कार्यकाल चमत्कारिक : प्रदीप वर्मा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chandil-Road-ACC-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भरतपुर से चांडिल जाने के क्रम में दुबराजपुर के पास बाइक पर पेट्रोल भरने के लिए सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान सड़क पर जा रहे हैं एक अज्ञात बहन ने बाइक सवार सभी को कुचल दिया. इस घटना में बाइक पर सवार आशा लता सिंह मुंडा की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि जोबा सिंह मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गई दुर्घटना में गुरु चरण सिंह मुंडा और छह माह का दुधमुंहा बच्चा सुरक्षित हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-dry-tree-that-fell-on-the-ground-suddenly-stood-up-people-are-believing-it-to-be-a-divine-miracle/">बोकारो

: जमीन पर गिरा सूखा पेड़ अचानक खड़ा हुआ, लोग मान रहे दैवीय चमत्कार

एक घंटा विलंब से पहुंचा एम्बुलेंस

सड़क दुर्घटना की सूचना दिए जाने के बाद करीब एक घंटा विलंब से घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंचा. इस दौरान घायल सड़क पर ही तड़पती रही. घटना की जानकारी मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा. पुलिस ने मृतका की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजने की प्रक्रिया कर रही है. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. छह माह के दूधमुंहे बच्चे को सुरक्षित देखकर सभी आश्चर्यचकित थे. दुर्घटना के बाद चौका थाना की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस धक्का मारने वाले वाहन को तलाश रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही