Search

 
 
 

चांडिल : ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद किया गया मातृ-पितृ पूजन

 
Chandil (Dilip Kumar) : सार्वजनिक सत्संग समिति, चांडिल की ओर से साधु बांध मठिया में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के बाद बुधवार को मातृ-पितृ पूजन का आयोजन किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने माता-पिता को सामने बैठाकर पूजा-अर्चना किया और उनसे आशीर्वाद लिया. सात दिनों तक धर्मानुष्ठान स्थल में भक्ति का वातावरण देखने को मिला जहां एक दिन बाद ही पूरा परिसर ममता के वातावरण में बदल गया. मातृ-पितृ पजन के दौरान पूरे परिसर में मां की ममता और पिता का दुलार देखने को मिला. जहां बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन किया, वहीं माता-पिता ने अपने बच्चों पर जमकर ममता बिखेरी. पुरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-fire-broke-out-in-ravatara-forest-after-a-lot-of-effort-the-villagers-got-control/">चांडिल

: रावताड़ा जंगल में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाया काबू

भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

साधु बांध मठिया परिसर में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को विराम देने के साथ ही बुधवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय विधायक सविता महतो, भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला महामंत्री मधु गोराई समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य शामिल हुए. भंडारा का शुभारंभ कथा वाचक अनुपानंद महाराज श्री वृंदावन वाले ने किया. मौके पर जूना अखाड़ा के महंत इंद्रानंद सरस्वती भी मौजूद थे. दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही