Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : आज पूजी जाएंगी सांपों की देवी मां मनसा

Advertisement
Advertisement
Chandil (Dilip Kumar)भगवान शिव की मानस पुत्री सांपों की देवी मां मनसा की पूजा शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में धूमधाम के साथ की जाएगी. इस दौरान श्रद्धालु पारंपरिक विधि-विधान के साथ देवी की पूजा अर्चना करेंगे. मनसा पूजा चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इसको लेकर मनसा मंदिरों में देवी की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई थी. मान्यता है कि शिव पुत्री मां मनसा सांपों की देवी हैं. मां मनसा की पूजा से लोग बिच्छू व सर्पदंश से सुरक्षित रह सकते हैं. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु बकरा, बतख और मुर्गे की बलि देते हैं और देवी से आशीष मांगते हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-angry-with-poor-quality-of-kashia-pecha-pcc-road-construction/">किरीबुरु

: काशिया-पेचा पीसीसी सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता से ग्रामीण नाराज

जांतझापान का होगा आयोजन

देवी मनसा की पूजा आमतौर पर बरसात के दौरान की जाती है, क्योंकि सांप उस दौरान अधिक सक्रिय होते हैं. बंगला व ओड़िया पंचाग के अनुसार श्रावण संक्राति, भादो संक्राति और आश्विन संक्राति के दिन मां मनसा की पूजा की जाती है. मान्यता के अनुसार देवी मनसा की पूजा से सांप व बिच्छू से लोग सुरक्षित रहते हैं और श्वास संबंधित बीमारी, चिकन पॉक्स आदि बीमारियों से छुटकारा मिलता है. मनसा पूजा के इस अवसर पर मनसा मंगल पाठ के अलावा जांत और झापान का आयोजन किया जाता है. जांत में मां मनसा देवी के गुणगान पर आधारित भजन-कीर्तन किया जाता है. इसमें देवी के भक्तों की टोली वाद्य यंत्रों के साथ उनकी कहानी पर आधारित गीत गाते हैं. वहीं झापान में देवी के भक्त जहरीले सांपों के हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही