Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : शिशु विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन का आयोजन, माताओं ने दिए कई सुझाव

Chandil (Dilip Kumar) : नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रुचाप, चांडिल में रविवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लगभग 700 माता और बहनें शामिल हुई. मौके पर उपस्थित माता व बहनों में से वंदना साहू को अध्यक्ष और माला देवी को उपाध्यक्ष चुना गया. इसके बाद सम्मेलन का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कुणाल कुमार, उप प्राचार्य सुब्रत चटर्जी, अभिभावक अध्यक्ष वंदना साहू और उपाध्यक्ष माला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर प्राचार्य कुणाल कुमार और उप प्राचार्य सुब्रत चटर्जी ने कार्यक्रम की जानकारी दी और विद्यालय में पढ़ने वाले भैया-बहनों के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातें माताओं के साथ साझा की. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-convey-drivers-union-sought-affiliation-from-intuc-signed-memorandum-submitted-to-state-president/">जमशेदपुर

: ऑल इंडिया कन्वाई ड्राईवर यूनियन ने इंटक से मांगी संबद्धता, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन

माताओं ने भी दिए सुझाव

इस अवसर पर कई माताओं ने विद्यालय के पठन-पाठन के साथ भैया-बहनों के उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने को लेकर अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए. अंत में सम्मेलन के अध्यक्ष ने अपने वक्तत्व में इस तरह की आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि सभी अभिभावक समय पर विद्यालय का मासिक शुल्क जमा करें. सम्मेलन के दौरान विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए. वहीं, माताओं के बीच म्यूजिकल चेयर खेल का आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम स्थान निष्ठा कुमारी की माता सुनैना देवी, द्वितीय स्थान बहन किरण तिर्की की माता अनिता उरांव और तृतीय स्थान बहन श्रुति महतो की माता कमला महतो ने प्राप्त किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य एवं दीदी जी की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही