Search

 
 
 

चांडिल : मांगों के समर्थन में एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन जारी

 
Chandil (Dilip Kumar) : अपनी मांगों के समर्थन में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन जारी है. आंदोलन के दौरान बुधवार को सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में लिखी तख्तियां लगाकर काम किया. झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के आह्वान पर किए जा रहे आंदोलन में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं. अनुमंडल क्षेत्र के चारों प्रखंड में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मी भी मांगों के समर्थन में तख्तियां लिए थे. 24 अप्रैल से शुरू हुए आंदोलन पर अबतक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है. सरकार के इस उदासीन रवैया के कारण कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tsf-distributed-24-thousand-mosquito-nets-in-jharkhand/">जमशेदपुर

: टीएसएफ ने झारखंड में किया 24 हजार मच्छरदानी का वितरण

चरणबद्ध करेंगे आंदोलन

मांगों पर किसी प्रकार की सुनवाई नहीं होने पर झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है. इसके तहत 27 अप्रैल को सभी कर्मी अपने-अपने शरीर पर मांगों के समर्थन में तख्ती लगाकर विरोध दर्ज करेंगे, 28 अप्रैल को सभी कर्मी एक दिन का उपवास रखेंगे, 29 अप्रैल को अपने-अपने जिलों के सिविल सर्जन को मांग पत्र सौपेंगे, दो मई को राज्य संघ मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंपेगा. संघ ने कहा है कि अगर तय कार्यक्रम तक मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया गया तो तीन मई को स्वास्थ्य मंत्री का आवास घेराव किया जाएगा. जिसके तहत मेकॉन गेट से स्वास्थ्य मंत्री आवास तक रैली निकाली जाएगी. संघ की मांगों में एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मियों का विभाग में अविलंब स्थाई समायोजन करने के साथ अन्य मांगें शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही