Search

 
 
 

चांडिल : रेल मंत्री से मिलकर सांसद ने की कई ट्रेनों के ठहराव की मांग

 
Chandil (Dilip Kumar) : रांची के सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर चांडिल और आसपास के क्षेत्र की जन भावनाओं से अवगत कराया. उनसे आग्रह किया कि यहां की जन भावनाओं और आवश्यकताओं के अनुरूप चांडिल और इसके आसपास के स्टेशनों का विकास किया जाए ताकि यह क्षेत्र भी देश की रेलवे के साथ गति मिलाकर चल सके. सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से आग्रह किया कि इस क्षेत्र में वर्तमान समय में कई अंडरपास की आवश्यकता है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने दैनिक कार्य, खेती बारी जैसे आवश्यक कार्यों के लिए सुगमता पूर्वक आवागमन कर सकें. केंद्रीय रेल मंत्री ने इन सभी मामलों को गंभीरता से सुना व इस पर सकारात्मक पहल करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-water-logging-due-to-torrential-rains-roads-became-ponds/">घाटशिला

: मूसलाधार बारिश से जलजमाव, सड़कें बनी तालाब

ट्रेन ठहराव की मांग 

सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री को चांडिल रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव और टाटा गोड्डा एक्सप्रेस का फेरा बढ़ाने का भी आग्रह किया. सांसद ने जिन ट्रेनों के ठहराव का आग्रह किया है उसमें साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा कटिहार एक्सप्रेस, रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस, आसनसोल टाटा इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है. पूर्व में इनका ठहराव यहां होता रहा है. इसके अलावा सांसद ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए टाटा गोड्डा एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में न्यूनतम तीन दिन करने का आग्रह किया. ताकि इस क्षेत्र के लोगों की यात्रा और भी सुगम हो सके. केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता पूर्वक सुना है और सार्थक पहल की बात कही है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही और भी कई अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही