Search

 
 
 

चांडिल : चौड़ा में धूमधाम से मनाया गया का मुहर्रम का त्योहार

 
Chandil (Dilip Kumar) : पश्चिम बंगाल सीमा से सटे चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चौड़ा में शनिवार को शांति व भाईचारे के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाया गया. त्योहार के मौके पर कुकड़ू प्रखंड के चौड़ा गांव में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आकर्षक ताजिया व निशान के साथ जुलूस निकाला. इस दौरान या अली, या हसन, या हुसैन के नारों से पूरी फिजा गूंजती रही. ताजिया जुलूस चौड़ा मिलन मैदान पहुंचकर चौड़ा, चौड़ा मांझी टोला व पुरुलिया जिला के सिरकाडीह, हुड़ुमदा व पाटाहेसल के अखाड़ा कमेटी से जुड़े युवाओं ने तलवार, लाठी, भाला से कई हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-muharram-procession-took-place-in-a-cordial-atmosphere-the-youth-showed-feats/">जमशेदपुर

: सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकला मुहर्रम का जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

[caption id="attachment_715107" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Chandil-Tazia-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> करतब दिखाते खिलाड़ी.[/caption] मुहर्रम के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था. जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए गए थे. अखाड़ा जुलूस के दौरान कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ सह सीओ राकेश कुमार गोप एवं तिरुलडीह थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार भी जुलूस के साथ चल रहे थे. मिलन मैदान चौड़ा में लाठी खेल शुरू होने से पूर्व कुकड़ू प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार गोप, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, उप प्रमुख मो. एकराम, थाना प्रभारी चित्तरंजन कुमार, पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साव समेत उपस्थित सभी अतिथियों को अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष सायेद अंसारी ने पट्टा देकर सम्मानित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही