- केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा जनता से मिलने में होगी सुविधा
अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश : डीआईजी
कार्यालय से होगा समस्याओं का निपटारा
कार्यालय उद्घाटन के मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रधान कार्यलय चिलगु में होने से इस क्षेत्र के लोगों को आने जाने में दिक्कत होती थी. इसलिए नगर कार्यालय खोला गया, ताकि लोगों को मिलने-जुलने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो. उन्होंने कहा कि नगर कार्यालय से क्षेत्र के आम नागरिकों की समस्या का निपटारा हो जाएगा. इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो, जिलाध्यक्ष सचिन महतो, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, बिमलेश मंडल, बुद्धेश्वर महतो, पुलक सतपती समेत बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : संगठित">https://lagatar.in/efforts-to-curb-organized-crime-dig/">संगठितअपराध पर लगाम लगाने की कोशिश : डीआईजी
बिजली विभाग के कनीय अभियंता पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप
- थाना में लिखित सूचना देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग
alt="" width="600" height="400" /> Chandil (Dilip Kumar) : पातकोम दिशोम माझी पारगाना महाल के महासचिव सह विस्थापित नेता श्यामल मार्डी ने चांडिल थाना में लिखित आवेदन देकर बिजली विभाग के कनीय अभियंता व अन्य पर घर की महिलाओं के साथ गाली-ग्लौज करने, अभद्र व्यवहार करने का कारोप लगाते हुए मामले की जांच करने का आग्रह किया है. आवेदन पत्र में उन्होंने बताया कि वे पिछले 10-12 वर्षों से बिजली का उपभोग करते आ रहे हैं. इसके लिए उन्होंने वैद्य कनेक्शन भी लिया है. उनके घर में विभाग की ओर से बिजली का मीटर नहीं लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : घोटालों">https://lagatar.in/people-of-jharkhand-need-freedom-from-government-of-scams-pratul/">घोटालों
की सरकार से झारखंड की जनता को चाहिए मुक्ति- प्रतुल बीते 22 फरवरी को बिजली विभाग के कनीय अभियंता, सुपरवाइजर और लाइन मैन उनके घर पहुंचे और बिजली बिल बकाया रहने की बात कही. इस पर उन्होंने कहा कि बिल नहीं मिलने के कारण वे भुगतान नहीं कर सके हैं, बिल देने पर भुगतान कर दिया जाएगा. मौके पर विभागीय कर्मियों ने बगैर बिल के ही राशि का भुगतान करने के लिए कहा. दूसरे दिन बिल का भुगतान करने की बात पर सभी वापस चले गए. इसे भी पढ़ें : घोटालों">https://lagatar.in/people-of-jharkhand-need-freedom-from-government-of-scams-pratul/">घोटालों
की सरकार से झारखंड की जनता को चाहिए मुक्ति- प्रतुल
शाम को महिलाओं के साथ किया अभद्र व्यवहार
इसके बाद विभागीय कर्मी उनके अनुपस्थिति में शाम को वापस लौटकर आए और उनका आधार कार्ड मांगा. इसके बाद बिजली का कनेक्शन काट दिया. बिजली कनेक्शन काटने का विरोध करने पर विभागीय कर्मियों ने महिलाओं के साथ गाली-ग्लौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया. श्यामल मार्डी ने कहा कि दूसरे दिन कार्यालय पहुंचकर उन्होंने इसका कारण जानना चाहा तो कनीय अभियंता ने कहा कि उनकी बात नहीं मानी तो बिजली चोरी के आरोप में उसे जेल भेजवा देंगे. इसके बाद उनसे 21 हजार 330 रुपये जमा करवाए. थाना प्रभारी को लिखे पत्र में श्यामल मार्डी ने महिलाओं के साथ गाली-ग्लौज करने और अभद्र व्यवहार करने के मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : संगठित">https://lagatar.in/efforts-to-curb-organized-crime-dig/">संगठितअपराध पर लगाम लगाने की कोशिश : डीआईजी [wpse_comments_template]
Leave a Comment