Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नीमडीह के बाड़ेदा में शौच करने गई महिला की हत्या

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा गांव में सोमवार की रात शौच करने गई महिला की वजनदार चीज से वार कर हत्या कर दी गई. मृतिका के चेहरे की दायीं ओर और सिर पर चोट का गहरा निशान है. मृतका की पहचान बाड़ेदा निवासी संजय रजक की 30 वर्षीय पत्नी बबीता रजक के रूप में किया गया है. मृतका के पति ओड़िशा में काम करता है. वह अपने दो बच्चे और वृद्ध सास-ससुर के साथ गांव में ही रहती थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gautam-sagar-rana-reached-purendras-residence-held-a-meeting-with-rjd-leaders/">आदित्यपुर

: गौतम सागर राणा पहुंचे पुरेंद्र के आवास, राजद नेताओं संग की बैठक
घटना की सूचना मिलने के बाद नीमडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुची और मामले का अनुसंधान शुरू किया. इस संंबंध में थाना प्रभारी तंजील खान ने बताया कि मृतका के चेहरे और सिर के पीछे हिस्से में किसी वजनदार चीज से वार करने का निशान है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्याकांड के मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : JBKSS">https://lagatar.in/next-hearing-on-anticipatory-bail-of-jbkss-president-jairam-mahato-on-june-3/">JBKSS

अध्यक्ष जयराम महतो की अग्रिम बेल पर 3 जून को अगली सुनवाई

सास के साथ खेत में शौच करने गई थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम अंधेरा होने के बाद मृतका बबीता रजक अपनी सास शमला रजक के साथ घर के करीब चार सौ मीटर दूर खेत में शौच करने गई थी. काफी देर होने के बाद सास ने जब उसे आवाज लगाई तो उसने कुछ आवाज नहीं दी. शमला रजक वृद्ध हैं और उसे दिखाई व सुनाई कम देता है. इसके कारण वह वापस घर आई और आस-पड़ोस के लोगों के साथ वापस खेत में जाकर टार्च की रोशनी में सभी बबीता को खोजने लगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-construction-of-commercial-building-continues-on-anabad-jharkhand-government-land-at-shere-punjab-chowk/">आदित्यपुर

: शेरे पंजाब चौक पर अनाबाद झारखंड सरकार की जमीन पर कॉमर्शियल भवन का निर्माण जारी
इसी दौरान शौच करने गए स्थान से दूर खेत से बबिता खून से लथपथ मिली. उसके चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले जहां से खून बह रहा था. अत्याधिक रक्तस्राव के कारण संभवत: उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. इसकी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना को लेकर ग्रामिणों में शोक के साथ आक्रोश भी व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-a-woman-injured-in-bear-attack-in-toira-village-of-surbuda-panchayat/">चक्रधरपुर

: सुरबुड़ा पंचायत के तोयरा गांव में भालू के हमले से एक महिला जख्मी

जांच में जुटी पुलिस

घटना से आक्रोशित लोगों ने इसकी सूचना तत्काल नीमडीह थाना की पुलिस को दी. लोगों ने उसके पति को भी घटना की जानकारी दी. पत्नी की हत्या होने की जानकारी मिलते ही संजय रजक अपने घर के लिए निकले. मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण नीमडीह थाना पहुंचे और घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करने लगे. ग्रामीणों ने बताया कि मृतका की सात साल की बेटी और पांच साल का एक बेटा है. इसे भी पढ़ें : छात्रवृत्ति">https://lagatar.in/more-than-35-thousand-post-matric-students-may-be-deprived-of-scholarship/">छात्रवृत्ति

से वंचित हो सकते हैं 35 हजार से अधिक पोस्ट मैट्रिक छात्र-छात्राएं
मृतका के पति ओडिशा के एक होटल में कुक का काम करते हैं. नीमडीह थाना की पुलिस मामले का अनुसंधान शुरू कर दिया है और लोगों से पुछताछ कर जानकारी और साक्ष्य जुटा रही है. मृतका का किसी के साथ प्रेम-प्रसंग होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही