Search

 
 
 

चांडिल-देश की दशा व दिशा तय करने के लिए अवश्य करें मतदान : सुखराम हेम्ब्रम

 
Dilip Kumar | Chandil (Saraekela) झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने कहा कि देश की दशा और दिशा तय करने के लिए सभी मतदाताओं को आवश्यक रूप से मतदान करने की जरूरत है. शुक्रवार को एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करें. राष्ट्र के नवनिर्माण, देश के युवाओं का विकास, किसानों का विकास, महंगाई से त्रस्त जनता को मुक्ति देने, बेरोजगारी दूर करने के लिए चिंतन मंथन कर मताधिकार का प्रयोग करें.

गलत दिशा में जा रही देश की राजनीति

देश की राजनीति ऐसी दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे भविष्य में राजनीतिक दलों के बीच आपस में द्वंद होगा, जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा साबित होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का जो रिपोर्ट आया है मतदान के दिन मतदान का जो प्रतिशत दिखाया गया है, उसके दूसरे दिन अन्य प्रतिशत दिखाया जा रहा है. इसके बाद फिर दूसरे आंकड़ों के साथ एक फाइनल रिपोर्ट दिखायी जा रही है. देश की जनता को संदेह है कि चुनाव में गड़बड़ी की गई है. देश के बुद्धिजीवियों ने इस मामले को न्यायालय तक पहुंचाया है. संवाददाता सम्मेलन में कृष्णदास महतो, हाड़ीराम सोरेन, भास्कर टुडू आदि उपस्थित थे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही