Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : अनुमंडलीय न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, कई मामले का हुआ निपटारा

Chandil (Dilip Kumar) : जिला विविध सेवा प्राधिकार के द्वारा अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय लोग अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिंद्र नाथ सिन्हा, एससीजेएम डा रवि कुमार तिवारी, एसडीजेएम अमित आकाश सिन्हा और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्र प्रसाद साहू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिंद्र नाथ सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि इसके माध्यम से सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों का समझौता के आधार पर निपटारा किया जाता है. जिसपर किसी प्रकार का कोर्ट फीस नहीं लगता है और इसके फैसले को कहीं भी अपील नहीं किया जा सकता. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-akhand-mahasammelan-organized-in-bengal-from-25-to-27-february/">आदित्यपुर

: झारखंड अखंड महासम्मेलन का आयोजन बंगाल में 25 से 27 फरवरी तक

डेढ़ सौ से अधिक मामलों का हुआ निपटारा

आयोजित लोक अदालत में दिवानी एवं फौजदारी न्यायालय के सभी सुलहनीय प्रकृति के मामले, बैंक ऋण, एमवी एक्ट, परिवहन विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग एवं बिजली विभाग से संबंधित मामले प्रस्तुत किए गए. इस दौरान चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय में करीब डेढ़ सौ से अधिक मामलों का निपटारा किया गया. एसडीजेएम न्यायालय से 110 और एससीजेएम से करीब 50 मामलों का निपटारा किया गया. उक्त आयोजन में चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद साहू, सचिव एपी साहू समेत कई अधिवक्ता, वादकारी, पीएलवीएस व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही