Search

 
 
 

चांडिल : सिंहभूम कॉलेज में नेशनल वर्कशॉप 9 को

 
Chandil (Dilip Kumar) : सिंहभूम कॉलेज चांडिल की ओर से नौ मई को रेगुलेशन फॉर कोर्स करिकुलम, क्रेडिट फ्रेमवर्क एंड एग्जामिनेशन्स फॉर फोर ईयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम इन कोल्हान यूनिवर्सिटी झारखंड अंडर न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 विषय पर एक नेशनल वर्कशॉप का आयोजन किया गया है. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में कोल्हान विश्विद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के को-ऑर्डिनेटर डॉ प्रभात कुमार पाणि को आमंत्रित किया गया है. कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम लागू किए जाने के बाद नए पाठ्यक्रम, क्रेडिट संरचना एवं नई परीक्षा प्रणाली आदि बिंदुओं को विद्यार्थियों, कर्मचारियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी जानने की उत्सुकता है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudbanda-police-pasted-advertisement-at-the-house-of-the-accused-of-theft/">गुड़ाबांदा

: चोरी के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

सभी कॉलेजों में आयोजित किए जाएंगे वर्कशॉप

कोल्हान के सभी कॉलेजों में इस तरह के वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है. डॉ पाणि इस वर्कशॉप में पावर प्वॉयंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपना व्याख्यान रखेंगे, ताकि विद्यार्थी भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हुए बदलाव को आसानी से समझ सके. इसकी जानकारी देते हुए कार्यशाला के संयोजक डा सुनील मुर्मू ने बताया कि कार्यशाला कालेज के कमरा संख्या एक में सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होगी. उन्होंने बताया कि अभी नई शिक्षा नीति पर आधारित चार वर्षीय नए सिलेबस के फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरना है. इस कार्यशाला से उन्हें पाठ्यक्रम के साथ-साथ परीक्षा से संबंधित चीजों को समझने में भी सहायता मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही