Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : मदरसा के बच्चों के बीच कराया नातिया-कलाम का मुकाबला

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में एक ओर जहां हजरत मोहम्मद पैगम्बर के जन्मोत्सव पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया, वहीं दूसरी ओर बच्चों को इस्लाम धर्म के प्रति जानकारी पुख्ता कराने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए. अनुमंडल क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोग दोपहिया और चार पहिया वाहनों से जुलूस निकालकर जश्न मना रहे थे, वहीं सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत गुदड़ी गांव के वनडीह टोला में रविवार को अंजुमन मुस्लिम कमेटी वनडीह मदरसा में तालीम हासिल कर रहे बच्चे व बच्चियों के बीच नातिया-कलाम का मुकाबला कराया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-foundation-stone-laid-for-sewerage-drainage-tank-construction-of-drain-and-laying-of-pavers-block-in-ward-18/">आदित्यपुर

: वार्ड 18 में सीवरेज, ड्रेनेज टैंक, नाली निर्माण व पेवर्स ब्लॉक बिछाने की योजना का शिलान्यास
इस मुकाबले में मदरसा के सभी बच्चे शामिल हुए. वनडीह में हुजूर सल्लाआलहे वसल्लम के जन्म दिवस के मौके पर ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया. मौके पर मो मुरतेज और कमेटी के सदर मो शफीक ने बच्चों के बीच किताब, कॉपी एवं कलम का वितरण किया. सभी बच्चों का मुंह मीठा कराया गया. उक्त कार्यक्रम में मौलाना ऐजहारुल कादरी, मौलाना अब्दुल हकीम चतुर्वेदी, मौलाना अब्दुल कलाम, मौलाना रमजान अली, सेकेट्री रेजाउल आनसारी, रामगढ़ के अतिक जीलानी, युसुफ रजा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही