Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नटराज कला केंद्र चोगा-ईचागढ़ ने दो दिवसीय स्वर्णरेखा महोत्सव का किया आयोजन

Advertisement
Advertisement
Chandil : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से नटराज कला केंद्र चोगा-ईचागढ़ ने सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजना के तहत कला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए दो दिवसीय स्वर्णरेखा महोत्सव का शुभारंभ किया. इसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पदमश्री मुकुंद नायक एवं विशिष्ट अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी कालिपद महतो एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी हजारीबाग के पंचानन उरांव ने किया. उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रस्तुति करने वाले कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सिल्ली के छात्रा हेमली कुमारी तथा राष्ट्रीय कला उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय पिलीद ईचागढ़ के छात्र बलराम महतो को सम्मानित किया गया. साथ ही वरिष्ठ छऊ गुरु सुधीर कुमार एवं चंडीचरण महतो को भी सम्मानित किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक ने इस महोत्सव में शामिल लोक कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस मॉर्डन युग में हमारे पूर्वजों की कला संस्कृति धरोहर को बचाने की आवश्यकता है. विशेष कर युवा वर्ग के दर्शकों से अपील किए की युवा अपनी भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए आगे आएं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-another-road-accident-in-kandra-scooty-rider-hit-by-trailer/">आदित्यपुर

: कांड्रा में एक और सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आया स्कूटी सवार
कार्यक्रम में हेमली कुमारी के ढोल वादन , उस्ताद सुचांद महतो के द्वारा मानभूम छाऊ नृत्य में अभिमन्यु वध, गूंजे झारखंड कला केंद्र बुडमू, रांची के द्वारा नागपुरी नृत्य, सविता गोप गराम धराम झूमर अखाड़ा गालूडीह घाटशिला के द्वारा पाता झूमर, जागो जगाओ सांस्कृतिक कला मंच कसमार बोकारो के द्वारा घोड़ा नाच एवं खोरठा नृत्य, उस्ताद विश्व देव महतो एवं साथी पटमदा पूर्वी सिंहभूम के द्वारा नाटूवा नाच की रंगारंग एवं आकर्षक प्रस्तुति किया गया. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ उरांव, मांदर सम्राट मनपुरन नायक, झारखंड लोक कलाकार संघ के अध्यक्ष बनफुल नायक, डॉक्टर सरस्वती गगराई आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही