Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चांडिल : नौकरी का झांसा देकर युवकों से ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार

Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल थाना की पुलिस ने बुधवार को ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में चांद थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम संजय पाडेया है और वह पश्चिम सिंहभूम जिले के कराइकेला थाना क्षेत्र के ओतादर गांव का रहने वाला है. चांडिल थाना क्षेत्र के छोटालाखा निवासी बुद्धेश्वर मुर्मू ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि संजय भाटिया उनके अलावा अब तक पांच लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है. संजय पाडेया ने इन लोगों से करीब 21 हजार रुपए और एक बाइक की ठगी कर ली थी.

अपने को टाटा स्टील कर्मी बताता था संजय

बुद्धेश्वर मुर्मू ने अपने आवेदन में बताया कि संजय पांडेय से उनकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. संजय खुद को टाटा स्टील का कर्मचारी बताता था. उसने टाटा स्टील में काम लगाने के लिए मेडिकल चेकअप, सेफ्टी शू और गेट पास बनाने के एवज में मार्च महीने में बुद्धेश्वर मुर्मू के अलावा सुमित कुमार टुडू, महेश हादसा, संजय हांसदा, लवकुश मुर्मू और करण हांसदा से 31 सौ करके रुपये लिए थे. इसके साथ ही बुद्धेश्वर मुर्मू का बाइक जेएच05 सीटी 9535 को दो-तीन दिन के लिए मांग कर ले गया था. इसके साथ ही महेश हांसदा से पुराना बाइक दिलाने के नाम पर 5000 रुपए लिया था. इसके बाद से वह फोन उठाना बंद कर दिया और बाद में फोन का नंबर ही बदल दिया.

चांडिल डैम में भाई के साथ पकड़ाया आरोपी

आवेदक बुद्धेश्वर मुर्मू ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम से चांडिल डैम गया था. डैम के पास उसने अपना मोटरसाइकिल पर एक युवक को घूमते हुए देखा. जब वह मोटरसाइकिल की तरफ गया तो युवक मोटरसाइकिल लेकर भागने लगा. अपने दोस्तों के साथ पीछा कर उसको मुखिया होटल के पास पकड़ लिया. पकड़ने के बाद देखा कि मोटरसाइकिल पर वही लड़का घूम रहा था जो उसके साथ ठगी किया था. इसके बाद चांडिल थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और बाईक को जब्त कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही